फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मान समारोह में सीएम ने नवाजे मेधावी छात्र

Fri, 08 Jul 2016 01:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
कार्यक्रम में पहुंचे बोर्ड टॉपर्स।
विज्ञापन
राजधानी शिमला के होटल पीटरहॉफ में मेधावी छात्र सम्मान समारोह -2016 शुरू हो गया है। हिमाचल का नंबर वन अखबार ‘अमर उजाला’ समारोह का आयोजन कर रहा है।
विज्ञापन


इस समारोह में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के 10वीं व 12वीं की मेरिट लिस्ट में शामिल छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करेंगे। शिमला के होटल पीटरहॉफ में सुबह 10 बजे कार्यक्रम शुरू हो गया है।

समारोह में सीएम के अलावा बागवानी मंत्री विद्या स्टोक्स, सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री मुकेश अग्निहोत्री और शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

170 छात्र-छात्राओं को किया जाएगा सम्मानित

कार्यक्रम में पहुंचे बच्चों के अभिभावक। - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष केएस तोमर, मुख्य सचिव वीसी फारका, हिमाचल विवि के कुलपति एडीएन वाजपेयी समेत तमाम उच्चाधिकारी भी आए हैं।

एपी गोयल यूनिवर्सिटी शिमला, चंडीगढ़ सिटी सेंटर, एलेन इंस्टीट्यूट चंडीगढ़ एवं नीनू मीडिया के सहयोग से हो रहे इस कार्यक्रम में 10वीं और 12वीं कक्षा की मेरिट के टॉप टेन में शामिल विद्यार्थियों के अलावा शिमला शहर के स्कूलों के टॉपर्स को मुख्यमंत्री प्रशस्तिपत्र और मेडल से नवाजेंगे।

करीब 170 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। समारोह में प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों, शिक्षाविदों के अलावा कई गणमान्य लोग भी शामिल हुए हैं। होनहार बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए अमर उजाला की ओर से यह समारोह हर साल आयोजित किया जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें