फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब शिमला आपकी मुट्ठी में, राज्यपाल ने लॉन्च किया My City App

Tue, 01 Aug 2017 11:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला शिमला संस्करण में कवर होने वाले सभी शहर-गांवों की खबरें अब आपके मोबाइल पर उपलब्ध होंगी। हर घटना की खबर अब तुरंत आपको मिल सकेगी। हिमाचल के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने 'माई सिटी ऐप' लांच कर दिया है। सोमवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे राज्यपाल ने राजभवन में ये ऐप लॉन्च किया। इस मौके पर लोक सेवा आयोग के पूर्व चेयरमैन केएस तोमर और राज्यपाल के सलाहकार प्रो. शशि कांत शर्मा भी मौजूद रहे। उन्होंने भी इस कदम के लिए अमर उजाला के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन


खास बात है कि यह ऐप केवल खबरों तक ही सीमित नहीं हैं। इसके जरिए आप शिमला शहर से जुड़ी हर जरूरी जानकारी पा सकते हैं। इतना ही नहीं आप खुद भी यहां खबरें भेज सकते हैं। खबर की पुष्टि के बाद उसे ऐप में जगह दी जाएगी। रिपोर्टर के रूप में आपका नाम वहां पर मेंशन किया जाएगा।

इस ऐप में आपको शहर के सभी बड़े अस्पतालों के बारे में पूरी जानकारी नंबरों के साथ मिलेगी। साथ ही कोई दुर्घटना होने पर इमरजेंसी कॉन्टेक्ट और क्षेत्रवार पुलिस के नंबर भी यहां मिलेंगे। हेल्थ से जुड़ी जानकारी, मसलन फिटनेस सेंटर, योगा सेंटर और जिम के बारे में विस्तार से सारी बातें इस पर उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन


यह ऐप आपको आपके शहर की खबरें तो तुरंत बताएगा ही साथ में शहर में होने वाली गतिविधियों की भी पूरी जानकारी देगा। रूटीन इवेंट के साथ खेल और कला-संस्कृति से जुड़े कार्यक्रमों की पूरी जानकारी भी इस पर मिलेगी। इसके अलावा शिमला अमर उजाला सेलेक्ट कर ई-पेपर और वीडियो भी इस ऐप पर देखा जा सकता है।
विज्ञापन

यहां मिलेगा हर दुकान, थिएटर का नंबर, ऐसे करें डाउनलोड

आपके शहर में कौन सी फिल्म किस मल्टीप्लेक्स, थियेटर में लगी है और उसका शो टाइम क्या है, यह जानकारी आप इस ऐप से हासिल कर सकते हैं। फिल्म की समीक्षा भी इस पर पढ़ सकेंगे।

हर जरूरी नंबर है यहां
यदि आप शहर में नए हैं तो शहर के प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन और मैकेनिक के नंबर भी यहां आपके लिए होंगे। इमरजेंसी में शहर के थानों और एंबुलेंस के नंबर भी यहां होंगे।

ट्रैवेल में होगा मददगार
इसके जरिए आप शहर के घूमने-फिरने के स्थान, उन जगहों की खासियतें और वहां पहुंचने के रूट आसानी से पा सकते हैं। शहर के बस और रेलवे स्टेशनों की लोकेशन और नंबर के साथ यदि आप टैक्सी बुक करना चाहते हैं, तो टैक्सी ऑपरेटर के नंबर भी इस पर मिलेंगे।

बाजार और डिस्काउंट के बारे में
शॉपिंग करने की आपकी आदत को समझते हुए शहर के मॉल्स और शोरूम की सभी बड़ी डील्स और डिस्काउंट आपके इस ऐप में उपलब्ध होंगे। इसके माध्यम से आप शहर के बाजारों के बारे में जान सकते हैं। साथ ही बाजार में कौन सा सामान कहां से मिलेगा, इस बात की जानकारी भी इसमें मिलेगी।

रेस्टोरेंट, होटल., बार पब्स की पूरी जानकारी
सिटी ऐप आपके शहर का हर वह ब्यौरा देगा, जो आपके लिए जरूरी है। इसके माध्यम में आप शहर में घूमने-फिरने की जगह, होटल रेस्टोरेंट, बार, पब्स, कैफे, जिम और हॉस्पिटल के बारे में पूरी जानकारी पा सकते हैं।

ऐसे करें डाउनलोड
एंड्रॉयड यूजर इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। गूगल प्ले स्टोर पर MY CITY टाइप करें- अमर उजाला माई सिटी ऐप आएगा। इसे डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं एप्पल यूजर ऐप स्टोर में जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें