फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवभूमि की बेटी ने किया ऐसा काम बॉलीवुड एक्टर अक्षय करेंगे सम्मानित

Mon, 31 Jul 2017 01:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के मंडी जिले की युवा महिला पंचायत प्रधान को बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार सम्मानित करेंगे। उन्हें यह पुरस्कार स्वच्छता क्षेत्र में किए गए सराहनीय कार्य के लिए दिया जाएगा। गुरुग्राम में चार अगस्त को अक्षय कुमार की फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा का प्रमोशन कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन


इसमें वे गोहर उपमंडल की थरजूण पंचायत की युवा प्रधान जबना चौहान को सम्मानित करेंगे। जबना चौहान को यह सम्मान पंचायत में किए गए सराहनीय कार्यों, स्वच्छता तथा नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के लिए दिया जाएगा।

समारोह की विशेषता यह है कि इसमें अक्षय कुमार देश की दो महिलाओं से ही बात करेंगे। इनमें एक वह महिला है, जिसने शौैचालय न होने पर ससुराल त्याग दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबना ने पंचायत को स्वच्छता क्षेत्र में नंबर वन पर पहुंचाया

अक्षय कुमार की फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा इसी पर आधारित है। जबना चौहान सिर्फ 22 साल की उम्र में पंचायत प्रधान बनी थीं। महज एक वर्ष की समय अवधि में अपनी पंचायत को स्वच्छता क्षेत्र में जिले में नंबर वन पर पहुंचाया।

पंचायत में लोगों के सहयोग से सार्वजनिक स्थानों पर नशाबंदी का फरमान लागू कर एक नई मिसाल पेश की। इसके लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने भी उन्हें सम्मानित किया है।

इसके अलावा जबना को इन उत्कृष्ट कार्यों के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी सम्मानित कर चुके हैं। अब चार अगस्त को जबना चौहान को बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें