हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के मुख्यालय रिकांगपिओ में शनिवार को अमर उजाला की ओर से भविष्य ज्योति सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें किन्नौर के 58 निजी और सरकारी स्कूलों के 10वीं और 12वीं के 594 मेधावियों को उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने सम्मानित किया। उपायुक्त से सम्मान पाकर मेधावियों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा समारोह स्थल भी गूंज उठा। समारोह में न सिर्फ मेधावियों के सपनों को पहचान मिली बल्कि अधिकारियों और शिक्षाविद ने कॅरिअर से जुड़े अहम टिप्स भी दिए।
कार्यक्रम में इनका रहा सहयोग
इस अवसर पर मुख्य अतिथि उपायुक्त डॉ. अमित शर्मा ने कहा कि जीवन में हर समय कठिन परिश्रम करना ही होगा। मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। यदि कोई उल्लेखनीय काम करना है तो कठिन परिश्रम के बिना नहीं हो सकता। इस मौके विशेष अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा उपनिदेशक कुलदीप सिंह डोगरा और प्राथमिक शिक्षा उपनिदेशक कुलदीप सिंह नेगी मौजद रहे कार्यक्रम में विद्यापीठ शिमला की भूमिका मुख्य सहयोगी के रूप में रही। साथ ही अन्य सहयोगियों के रूप में आईसीएफएआई यूनिवर्सिटी बद्दी और बाहरा यूनिवर्सिटी बाकनांघाट सोलन और सोम प्रकाश एंड बर्दर्स रिकांगपिओ व रत्न सिंह नेजा राम रिकांगपिओ रहे।