अमर उजाला भविष्य-ज्योति सम्मान
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के कांगड़ा में 28 जून को अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान 2019 समारोह का आयोजन किया जाएगा। बीडीओ कार्यालय धर्मशाला के सम्मेलन कक्ष में प्रस्तावित समारोह में स्कूल शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई की दसवीं और जमा दो कक्षा की परीक्षाओं में अव्वल रहे विद्यार्थियों को भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पंजीकरण सुबह नौ बजे से शुरू होगा।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांगड़ा संतोष पटियाल मुख्यातिथि होंगे। केसीसी बैंक के प्रबंध निदेशक विनय कुमार विशेष अतिथि शिरकत करेंगे।बोर्ड की मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थियों के अलावा जिले के टॉपर छात्रों को वरीयता के आधार पर प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। हालांकि किन्हीं आवश्यक प्रशासनिक कारणों के चलते उपायुक्त कांगड़ा राकेश प्रजापति कार्यक्रम में शिरकत नहीं कर सकेंगे।