अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2016 हिमाचल प्रदेश के चार केंद्रों में 20 नवंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र नाहन, शिमला, धर्मशाला एवं चंबा में परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी। परीक्षा के लिए इस बार हिमाचल से 418 विद्यार्थियों ने ऑन लाइन आवेदन किया है।
नाहन में परीक्षा केंद्र राजकीय शमशेर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, शिमला में पोर्टमोर कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल शिमला, चंबा में सेंट स्टीफन स्कूल चंबा और धर्मशाला में डिग्री कालेज धर्मशाला को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षार्थियों को अगर किसी भी प्रकार
की समस्या आती है या कोई शंका हो तो वे अमर उजाला फाउंडेशन के नोएडा कार्यालय फोन नंबर (0120)- 4649136 एवं (0120)- 4694138 पर संपर्क कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि यह परीक्षा केवल वही विद्यार्थी दे सकते हैं जो इस समय 9वीं से 12वीं तक पढ़ रहे हैं।
कई अभिभावकों के फोन आ रहे हैं कि अभ्यर्थी ने फोटो की जगह मार्कशीट लगा दी है। या अन्य दस्तावेज की फोटो लगा दी है। एडमिट कार्ड में कोई भी दिक्कत हो तो घबराएं नहीं, अभ्यर्थी को अपने परीक्षा केंद्र पर आधा घंटा पहले पहुंचना होगा। जिन द्रष्टिहीन विद्यार्थियों ने ऑन लाइन फार्म भरे हैं वे अपने साथ साइटर लेकर आएं, राइटर, परीक्षा देने वाले विद्यार्थी से एक कक्षा कम होना चाहिए। राइटर अपने स्कूल का पहचान पत्र साथ लेकर आए।