फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता: रैलियों में पहुंची 8 हजार नारी शक्ति, दिखा गजब का जोश

Thu, 31 Jan 2019 02:46 PM IST
अभिषेक त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला सशक्तीकरण के लिए अमर उजाला ने आज प्रदेश के सात जिलों कांगड़ा के धर्मशाला, मंडी, कुल्लू, हमीरपुर, ऊना, चंबा और बिलासपुर के घुमारवीं में जागरूकता रैलियां करवाईं। रैलियों में आठ हजार महिलाओं और छात्राओं ने हिस्सा लिया। इन रैलियों में भारी संख्या में महिलाएं और स्कूली छात्राएं पहुंचीं। रैलियों में  महिलाओं और स्कूली छात्राओं में गजब का जोश दिखा।

विज्ञापन



कार्यक्रम में स्कूल, कॉलेजों, शिक्षण संस्थानों की छात्राओं ने हाथों में बैनर, स्लोगन लेकर नारे लगाते हुए शहरों में महिला सशक्तीकरण का अलख जगाया। यह आयोजन अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम के तहत हुआ। हमीरपुर और धर्मशाला में रैलियों का ढोल नगाड़ों से गर्मजोशी के साथ स्वागत हुआ। 
विज्ञापन


कुल्लू में डीसी यूनिस ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैलियों के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारियों, कर्तव्यों के बारे में जागरूक किया गया। धर्मशाला में गांधी वाटिका से डिग्री कॉलेज, मंडी में महामृत्युंजय मंदिर से स्कोहड़ी पुल और वापस सेरी मंच तक, बिलासपुर में घुमारवीं
विज्ञापन


गर्ल्स स्कूल से दकड़ी चौक तक, हमीरपुर में चिल्ड्रन पार्क हीरानगर से भोटा चौक तक और चंबा में लोनिवि के सर्किट हाउस से मेडिकल कॉलेज और फिर सर्किट हाउस रैली निकाली गई। कुल्लू के ढालपुर कला केंद्र से सरवरी से वापस कलाकेंद्र और ऊना में रामलीला ग्राउंड से एमसी पार्क तक रैली निकाली गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें