फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भराड़ी वार्ड में ‘अमर उजाला’ उठाएगा आपकी आवाज

Mon, 01 Feb 2016 11:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल का नंबर वन अखबार ‘अमर उजाला’ अब आम लोगों की आवाज उठाने के लिए घर द्वार तक पहुंचेगा। अभियान की शुरुआत शिमला के वार्ड नंबर-1 भराड़ी से की जा रही है। एक जिम्मेदार नागरिक के तौर पर आप 1 फरवरी दोपहर 12:30 बजे लक्ष्मीनारायण मंदिर भराड़ी बाजार (लारेट पब्लिक स्कूल के नजदीक) पहुंचकर समस्याएं रख सकते हैं।
विज्ञापन


नगर निगम के वरिष्ठ वास्तुक योजनाकार राजीव शर्मा बतौर अफसर इस दौरान मौजूद रहेंगे। आपके गली, मोहल्ले और क्षेत्र की समस्याओं को सुनने के लिए अमर उजाला की टीम न सिर्फ आप तक पहुंचेगी बल्कि अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को साथ लेकर इन समस्याओं का मौके पर समाधान भी कराने की कोशिश होगी।

हमारे नए अभियान आपकी आवाज के तहत हर सोमवार को नगर निगम के एक-एक वार्ड में अमर उजाला के प्रतिनिधि आपसे रूबरू होंगे और लंबित समस्याओं का हल करवाने का प्रयास करेंगे। हम सिर्फ माध्यम होंगे आप सीधी बात अधिकारियों के सामने रख सकते हैं।
विज्ञापन


जिन बड़ी समस्याओं का समाधान अधिकारी करने में असमर्थ होंगे, उन्हें विधायक, मंत्री या सरकार के समक्ष भी उठाया जाएगा। इलाके के विकास को और क्या चाहते हैं, अधिकारियों के सामने सुझाव भी रख सकते हैं।

अमर उजाला का एकमात्र ध्येय आपको बेहतर मंच देकर क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करना है। अगर आप भी चाहते कि हमारी टीम आप तक पहुंचे और आपकी समस्याएं सुनें तो हमसे सम्पर्क करें।
विज्ञापन

हमारा पता: आपकी आवाज ....न्यू लैंड इस्टेट, टिंबर हाउस, कार्ट रोड शिमला। व्हाट्स ऐप नंबर....9736003214,
ई-मेल- aushimla@gmail.com
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें