फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: स्वास्थ्य केंद्र के साथ ही खोल दिया शराब ठेका

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों ने प्रदर्शन कर जताया विरोध, ठेका हटाने की मांग
विज्ञापन

ठेके वाले भवन में ही है आंगनबाड़ी केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। खलीनी चौक पर खोले शराब के ठेके का स्थानीय लोगों ने वीरवार को प्रदर्शन कर विरोध जताया। यह प्रदर्शन सुबह साढ़े नौ से साढ़े बारह बजे तक चला।

पूर्व पार्षद पूरन मल ने कहा कि नगर निगम इसे तुरंत बंद करें, ऐसा न होने की स्थिति में परिणाम भुगतने को भी तैयार रहें। उन्होंने कहा कि नगर निगम के जिस भवन में यह ठेका खोला गया है वहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और वरिष्ठ नागरिक सुविधा केंद्र भी है। यही नहीं इस भवन में ही आंगनबाड़ी केंद्र भी चल रहा है, अब शराब ठेका खुलने से इसका बच्चों पर गलत प्रभाव पड़ने की आशंका है। लोगों का कहना है कि ऐसी जगह जहां लोग स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त करने आ रहे हों वहां शराब ठेका खोलना उचित नहीं। पूरनमल ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में इस भवन में जन-सुविधा केंद्र खुलवाया था। इसके साथ ही इस भवन में एक आंगनबाड़ी केंद्र और वरिष्ठ नागरिक सुविधा केंद्र भी है। कहा कि बिना किसी जानकारी के शराब का ठेका खोल दिया है। इसके लिए किसी भी तरह के नियमों का पालन नहीं किया है।
विज्ञापन




युवाओं को नशे की तरफ
धकेल रहा है नगर निगम प्रदेश को नशा मुक्त बनाने की जगह एमसी युवाओं को नशे की तरफ धकेल रहा है। यह हमारे लिए शर्म की बात है। इसके विरोध में हम प्रदर्शन कर रहे हैं। स्वास्थ्य केंद्र के साथ खोले इस शराब के ठेके को जल्द बंद नहीं किया तो आने वाले समय में उग्र प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

-संजीव चौहान भाजपा मंडल अध्यक्ष संजौली


पार्किंग फ्लोर में शराब का ठेका खोलने की जगह अगर जनता की सुविधा के लिए कोई केंद्र खोला जाता तो बहुत अच्छा होता लेकिन शहर में सरकारी भूमि पर शराब के ठेके परचून की दुकान की तरह जगह-जगह पर खोले जा रहे हैं। ऐसी क्या आफत आ गई है, गैर कानूनी तरीके से ठेके खोलने पड़ रहे हैं। यह निर्णय गलत हैं, इन्हें तुरंत वापस लें नहीं तो बड़ा आंदोलन करेंगे।
-संजीव देष्टा किसान मोर्चा अध्यक्ष


75 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने बताया कि मैं पिछले छह सालों से वरिष्ठ नागरिक सुविधा केंद्र में आ रही हूं। केंद्र के पास शराब का ठेका खोला है यह गलत है। ऐसे ही शहर में जगह-जगह ठेके खोले जा रहे हैं, हम इसका कड़ा विरोध करते हैं। यह किसी भी हालत में नहीं होना चाहिए।
-सुशीला ठाकुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें