फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शहर के राशन डिपुओं से चना के साथ मलका भी गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त के कोटे में कौन दाल मिलेगी इस पर भी संशय, अभी राशनकार्ड धारकों को मिल रही केवल उड़द दाल
विज्ञापन

शहर में 40 से अधिक डिपुओं के जरिये मिलेता है सस्ता राशन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर के राशन डिपुओं पर चना और मलका दाल का संकट गहरा गया है। अधिकांश डिपुओं पर केवल उड़द की दाल ही उपलब्ध है, जिस वजह से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वहीं अगस्त महीने में उपभोक्ताओं को कौन-सी दाल मिलेगी इसे लेकर भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दालों की नई खरीद और आपूर्ति से संबंधित फाइल फिलहाल मुख्यमंत्री के समक्ष मंजूरी के लिए भेजी गई है। लिहाजा फाइल पर हस्ताक्षर होते ही संबंधित एजेंसियों को सप्लाई ऑर्डर जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद ही नई खेप भेजने की प्रक्रिया शुरू हो पाएगी। शहर समेत जिले भर में करीब 550 से अधिक राशन डिपो संचालित हैं। इन डिपुओं में हर महीने बड़ी संख्या में पात्र परिवार सब्सिडी पर आटा, चावल, दाल, नमक और तेल की खरीदारी करते हैं। लेकिन इस बार चना और मलका दाल की आपूर्ति नहीं होने से डिपो संचालकों की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं। रोजाना सैकड़ों लोग पर्याप्त राशन उपलब्ध न होने के कारण संचालकों से उलझ रहे हैं। ऐसे में अधिकांश लोगों का कहना है कि परिवार की जरूरत और खान-पान के अनुसार अलग-अलग दालों की आवश्यकता होती है। केवल एक ही दाल मिलने से उन्हें बाजार से अन्य दालें महंगे दामों पर खरीदनी पड़ रही हैं। लोगों ने सरकार से जल्द नई आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। विभागीय सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री की स्वीकृति मिलते ही नई खरीद प्रक्रिया पूरी कर जिलों को दाल की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। यदि मंजूरी में अधिक समय नहीं लगा तो अगस्त माह के दौरान ही चना और मलका दाल की उपलब्धता सामान्य होने की उम्मीद है। फिलहाल अंतिम निर्णय सरकार की मंजूरी और सप्लाई ऑर्डर जारी होने पर निर्भर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें