कुलपति 11,250 मासिक
प्रति कुलपति 9000
स्नातकोत्तर कॉलेज प्राचार्य 6,750
स्नातक डिग्री कॉलेज प्राचार्य 4,500
गेस्ट फैकल्टी का मानदेय दोगुना करने की अधिसूचना जारी
इससे पूर्व यूजीसी ने गेस्ट फैकल्टी को दिए जाने वाले मानदेय में भी करीब दोगुना कर 50 हजार करने की अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसमें गेस्ट फैकल्टी तैनाती के लिए नियमों को भी कड़ाई से पालन करने के आदेश दिए हैं। नियुक्ति प्रक्रिया तक में बदलाव कर और सख्त किया है।
यूजीसी की संशोधित भत्ते या विशेष भत्ते देने की अधिसूचना प्रदेश विश्वविद्यालयों में लागू नहीं होगी। प्रदेश विश्वविद्यालय का अपना कोई पे कमीशन नहीं है, सभी स्टेट यूनिवर्सिटी पंजाब पे स्केल को अपनाती है, उसके मुताबिक प्रदेश सरकार पहले पे स्केल लागू करती है, उसके बाद विश्वविद्यालयों में इसे लागू किया जाता है। अभी तक प्रदेश सरकार ने 2016 से पे स्केल को लागू नहीं किया है।
-