फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीओ ने कहा, फोन पर धमका रहे हैं विधायक

Sat, 19 Sep 2015 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा के बीडीओ शशि पटियाल ने विधायक पवन काजल पर उनको फोन पर धमकाने का आरोप लगाया है। कहा कि उन्हें और उनके परिवार को विधायक से खतरा है। वह विधायक पवन काजल के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाने के साथ जांच पूरी होने के बाद मानहानि का दावा करेंगे।
विज्ञापन


उधर, विधायक पवन काजल ने कहा कि बीडीओ ने मनरेगा के बजट का दुरुपयोग किया है। इसे लेकर ही मुख्यमंत्री से शिकायत की थी। हर हाल में बीडीओ के खिलाफ शुरू की गई जांच पूरी कर जनता के समक्ष सच्चाई लाई जाएगी। प्रधानों ने खुद ही हस्ताक्षर कर उनके माध्यम से सीएम को पत्र सौंपा है। उन्होंने फोन पर बीडीओ को धमकाने के आरोपों को नकारा है।

उधर, बीडीओ के खिलाफ बिठाई गई जांच का 40 पंचायतों के प्रधानों ने भी विरोध किया है। शुक्रवार को आयोजित बैठक में हिस्सा न लेने के बाद बीडीओ कार्यालय परिसर में विधायक काजल के खिलाफ प्रधानों ने जमकर नारेबाजी की। वहीं, बीडीओ ने बैठक स्थगित कर दो सप्ताह बाद आयोजित करने का फरमान सुनाया है।
विज्ञापन


प्रधानों ने भी लगाए ये आरोप
वहीं, प्रधानों ने आरोप लगाया कि विधायक ने उन्हें गुमराह कर बीडीओ के खिलाफ जांच के लिए दिए जाने वाले शिकायत पत्र में हस्ताक्षर करवाए। यह भी फैसला लिया गया कि 19 सितंबर को सभी पंचायत प्रधान बीडीओ के पक्ष में धर्मशाला के डीआरडीए हाल में उपस्थित रहेंगे।

इसी माह जब मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह कांगड़ा दौरे पर थे तो कुछ प्रधानों के साथ उपप्रधानों और वार्ड पंचों के हस्ताक्षर के साथ बीडीओ के खिलाफ जांच करने के लिए सीएम को शिकायत पत्र सौंपा था। इस शिकायत पत्र पर बीडीओ के खिलाफ शक्तियों के दुरुपयोग के बारे में शिकायत की है। इसी मामले को लेकर सीएम ने जांच के आदेश दिए थे और इसकी सुनवाई 19 सिंतबर को धर्मशाला में होने जा रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें