फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैशलेस होंगे हिमाचल के सभी विश्वविद्यालय, तैयारी शुरू

Sun, 04 Dec 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
खुद को कैशलेस घोषित करने के बाद राजभवन ने अब सूबे के तमाम विश्वविद्यालयों को कैशलेस करने की तैयारी शुरू कर दी है। राजभवन ने इसके लिए 7 दिसंबर को तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर सहित प्रदेश के तीनों सरकारी और अन्य सभी निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक बुलाई है।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता राज्यपाल आचार्य देवव्रत करेंगे। सभी अग्रणी बैंकों के प्रमुख और भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के उच्च अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहेंगे, जो इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए सुझाव देंगे। बता दें कि 17 दिसंबर को सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों सहित संबंधित विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए राजभवन में प्रशिक्षण के लिए कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।

इस कार्यशाला में स्टेट बैंक ऑफ  इंडिया, यूको बैंक, पीएनबी और सहकारी बैंक आदि के प्रमुख कैशलेस व्यवस्था को सुगमता से उपयोग में लाने का विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देंगे। राजभवन के प्रवक्ता ने बताया कि कार्यशाला के जरिये कोशिश की जाएगी कि ट्रेनिंग लेने वाले विद्यार्थी आगे दस को और फिर वह दस आगे दस को ऑनलाइन ट्रांजेक्शन का प्रशिक्षण दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें