फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि मंत्री रामलाल मारकंडा बोले- स्पीति में फंसे सभी पर्यटकों को किया रेस्क्यू

Wed, 21 Aug 2019 04:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन

कृषि मंत्री रामलाल मारकंडा ने कहा कि बीते दिनों लाहौल-स्पीति में भारी बारिश हुई। स्पीति में फंसे सभी पर्यटकों को रेस्क्यू कर लिया गया है। मलयालम फिल्म की शूटिंग करने के लिए आई टीम भी बुधवार को लौट गई है। कल टीम के मेंबर छतरू में फंस गए थे। कृषि मंत्री कहा कि यह भी जानकारी मिली है कि फिल्म यूनिट ने शूटिंग करने के लिए प्रशासन से अनुमति नहीं ली थी। 

विज्ञापन


वहीं, बीआरओ मनाली-लेह सड़क मार्ग को रोहतांग के पास बहाल करने में जुटा हुआ है। बीआरओ ने इसके लिए ऑपरेशन चला रखा है। प्रदेश में अभी भी 824 सड़कें बंद हैं। शिमला और कुल्लू के ग्रामीण इलाकों में सड़कें बहने से करोड़ों की पेटियों में बंद सेब फंस गया है।

प्रदेश में बुधवार और गुरुवार को भी मौसम साफ रहने के आसार हैं। अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में भारी बारिश से दो दिन में 626 करोड़ रुपये की क्षति हुई है और कुल 25 जानें गईं हैं। मानसून के दौरान अभी तक कुल 63 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें