हिमाचल-हरियाणा सीमा पर परवाणू में बने टोल बैरियर में पंजीकृत वाहनों की संख्या पर नजर डालें तो यहां रोजाना चार हजार बाहरी राज्यों के वाहन पंजीकृत हो रहे हैं।
वीकेंड में वाहनों की संख्या पांच हजार के करीब रहती है। टोल बैरियर पर सिर्फ बाहरी राज्यों की नंबर प्लेट वाले वाहनों को ही रोका जाता है। हिमाचली नंबर लगे वाहनों का प्रवेश निशुल्क है।
कालका-शिमला एनएच पर इन दिनों फोरलेन का कार्य चल रहा है। कई जगह मार्ग संकरा है। वाहनों की अधिक संख्या सहित अधिकतर जाम वाहन चालकों की जल्दी के कारण भी लग रहा है।
कई वाहन चालक एनएच पर अपनी साइड वाली लाइन को छोड़कर तीसरी लाइन बना देते हैं। ऐसे में सामने से आ रहे वाहनों को निकलने के लिए जगह नहीं मिलती और मार्ग जाम हो रहा है। इसका खामियाजा सभी को झेलना पड़ रहा है
पर्यटकों की सुविधा के लिए एनएच पर लगने वाले जाम की जानकारी फेसबुक व ट्विटर पर दी जा रही है। एनएच पर सफर करते समय एकतरफा लाइन में अपने वाहनों को चलाएं। एनएच किनारे अपने वाहनों को खड़ा न करें और शराब का सेवन कर वाहन न चलाएं।- शिव कुमार, एएसपी सोलन