फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम क्वारंटीन से कोई बाहर तो नहीं आया, सभी पंचायत प्रधान रखेंगे नजर

Wed, 29 Apr 2020 04:49 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार ने अन्य राज्यों में फंसे प्रदेश के लोगों को प्रदेश में वापसी की अनुमति दी है। प्रदेश में आने से पूर्व इन सभी की स्वास्थ्य जांच की जा रही है, लेकिन यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि वे 14 दिन तक होम क्वारंटीन का पालन करें। उन्होंने कहा कि पंचायतीराज संस्थानओं के प्रतिनिधियों की ओर से यह सुनिश्चित किया जाए कि उनके क्षेत्र में होम क्वारंटीन का सख्ती से पालन हो और इस दौरान कोई भी बाहर न जाए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सिराज क्षेत्र के लोगों से वीडियो कांफ्रेंसिंग से बातचीत में कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने हिमाचल की ओर से चलाए एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान की सराहना की है। उन्होंने अन्य राज्यों को भी इसे शुरू करने को कहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से राज्य में कुछ आर्थिक गतिविधियां शुरू करने की अनुमति के साथ लॉकडाउन बढ़ाने का पक्ष लिया है।

पीडब्ल्यूडी और जलशक्ति विभाग में काम की अनुमति दी 
जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार ने लोक निर्माण विभाग और जल शक्ति विभाग को सामाजिक दूरी बनाए रखते हुए अपने क्षेत्र में कार्य करने की अनुमति दे दी है। उन्होंने कहा कि सरकार यह भी सुनिश्चित कर रही है कि लॉकडाउन के दौरान विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसलिए सरकार ने उन्हें पढ़ाने के लिए दूरदर्शन और सूचना प्रौद्योगिकी का भरपूर इस्तेमाल करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने स्कूली विद्यार्थियों की ई-लर्निंग के लिए हिमाचल दूरदर्शन ज्ञानशाला आरंभ की है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सीएम ने सिराज के कार्यकर्ताओं से वीडियो कांफ्रेंसिंग से की बात 

सीएम जयराम ठाकुर ने बुधवार को सराज हलके के भाजपा पदाधिकारियों, बूथ पालकों और कार्यकर्ताओं के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग से बातचीत की। उन्होंने क्षेत्र के लोगों को पीएम केयर और एचपी एसडीएमए कोविड-19 राज्य आपदा प्रतिक्रिया फंड में 25 लाख रुपये का अंशदान करने के लिए आभार जताया। कहा कि इस राशि से सरकार को कोरोना योद्धाओं को पीपीई किट और अन्य सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करने का भी आग्रह किया। कहा कि यह ऐप कोरोना वायरस से लड़ाई में एक महत्वपूर्ण हथियार है।

इसमें जीपीएस तथा ब्लूटुथ सेंसर की सहायता से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने पर अधिसूचना मिलेगी। कहा कि मटर और गेहूं की फसल तैयार होने का समय है। लोगों को फेस कवर इस्तेमाल कर सामाजिक दूरी का पालन करना चाहिए। सरकार कृषि उत्पाद बिना किसी बाधा के बाजारों तक पहुंचाने के लिए पर्याप्त प्रबंध कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को लोगों को सभी प्रकार के सामाजिक और धार्मिक समारोह के आयोजनों से परहेज करने के लिए प्रेरित करने को कहा। यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि क्षेत्र में किसी को भी भोजन की कमी न हो। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें