फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एचपीयू में आंदोलनरत कर्मियों के समर्थन में उतरे सभी संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
तीनों विचारधारा से जुड़े कर्मचारी आंदोलन में हुए शामिल
विज्ञापन

विवि में 19 जुलाई से हर गेट मीटिंग कर रहे कर्मचारी

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विवि में 19 जुलाई से चल रहे कर्मचारियों के आंदोलन में तीन अलग-अलग विचारधारा से जुड़े पूर्व और वर्तमान संघों के पदाधिकारी भी शामिल हो गए हैं।

गेट मीटिंग से पहले वीरवार को जेसीसी अध्यक्ष राजेश ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में कर्मचारियों संगठनों ने बैठक में हिस्सा लिया। इसमें पूर्व ईसी सदस्य प्रेमराज शर्मा, पूर्व गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, पूर्व विवि कोर्ट सदस्य बुद्धिराम, महेश व्यास और पूर्व महासचिव गैर शिक्षक कर्मचारी संघ को जेसीसी (संयुक्त समन्वय समिति) में शामिल किया गया। राजेश ठाकुर ने कहा कि इससे जेसीसी के गैर शिक्षक कर्मचारियों की मांगों को मनवाने के लिए शुरू किए आंदोलन को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर 12 से डेढ़ बजे तक कुलपति कार्यालय के बाहर हुई गेट मीटिंग में नरेश कुमार शर्मा, प्रेमराज शर्मा, डॉ. गुलाबी शंबर और राजेश ठाकुर ने कर्मचारियों को संबोधित किया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि गैर-शिक्षक कर्मचारी इस आंदोलन को मांगें पूरी होने तक जारी रखेंगे। कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन और विवि प्रशासन के नकारात्मक रवैये के विरोध में जमकर नारेबाजी की। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय गैर शिक्षक कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति की एक्शन कमेटी के निर्णय अनुसार गेट मीटिंग आगामी निर्देशों तक यथावत प्रतिदिन होगी। प्रदर्शन में कमेटी के उपाध्यक्ष सुनील दत्त शर्मा, डॉ. देवेंद्र कुमार और शशि कुमार आदि सैकड़ों कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें