फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब अभिषेक बच्चन ने पहन लिया सेहरा

Fri, 16 May 2014 01:47 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड फिल्म ‘आल इज वेल’ की शूटिंग वीरवार को भी मशोबरा में जारी रही। ऋषि कपूर, अभिषेक बच्चन और अभिनेत्री असिन पर शॉट फिल्माए गए। मशोबरा स्थित दो मंजिला मकान में शूट हुआ।
विज्ञापन


शूटिंग के दौरान ऋषि कपूर फिल्म के मुख्य अभिनेता अभिषेक बच्चन और अभिनेत्री असिन को मकान की ऊपर वाली मंजिल से नीचे उतारते हुए दिखे।

इसके बाद ऋषि कपूर और अभिषेक बच्चन पर ऑटो में दृश्य फिल्माए गए। दोनों ने सेहरा पहनकर भी शॉट दिए।

शूटिंग देखने उमड़ी भीड़

शूटिंग के दौरान पुलिस वालों को सेहरे पहनाकर भी शॉट फिल्माए गए। वीरवार को मशोबरा में शूटिंग सुबह नौ बजे शुरू हुई और देर शाम करीब सात बजे पैकअप हुआ।

शूटिंग के लिए मशोबरा बाजार में जगह-जगह सेट लगाए गए थे। फिल्म ‘आल इज वेल’ का निर्देशन माई गॉड फेम उमेश शुक्ला कर रहे हैं। वीरवार को शूटिंग देखने के लिए भारी संख्या में स्थानीय लोग मशोबरा पहुंचे।

30 लोकल आर्टिस्टों को मौका

फिल्म ‘आल इज वेल’ में शिमला और मशोबरा के करीब 30 लोकल आर्टिस्टों को भी मौका दिया जा रहा है।

युवाओं के अतिरिक्त छोटे बच्चों, 45 साल से अधिक उम्र के लोगों और कुछ बुजुर्गों को फिल्म में अभिनय का मौका दिया जा रहा है।
विज्ञापन

दिल्ली लौटीं स्मृति ईरानी

लोकसभा चुनावों के परिणाम घोषित होने से ठीक एक दिन पहले वीरवार को टीवी अभिनेत्री और राहुल गांधी के खिलाफ अमेठी से चुनाव लड़ रहीं स्मृति ईरानी दिल्ली वापस लौट गईं।

वे इस फिल्म में अभिषेक बच्‍चन की मां की भूमिका में नजर आएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें