प्रतियोगिता में चार जोन की 16 टीमों के बीच 24 लीग मुकाबले होंगे। अंकों के आधार पर आठ टीमें क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करेंगी। आयोजन सचिव डॉ. रमेश चौहान ने बताया कि आल इंडिया यूनिवर्सिटी की ओर से सुशील राजपुत बतौर ऑब्जर्वर पहुंचे हैं।
25 ऑफिशियल का पैनल बनाया गया है। यह गोपाल दास्ट की अगुवाई में कार्य कर रहा है। एचपीयू के खेल एवं युवा कार्यक्रम के निदेशक प्रो. सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि जनवरी में वाली खेलो यूनिवर्सिटी अभियान में चारों जोन से खेल रहीं प्रतिभागी 16 टीमें भाग लेंगी।
चैंपियनशिप में चार जोन की 16 टीमें भाग ले रही हैं। नॉर्थ जोन से एचपी यूनिवर्सिटी, एमडीयू रोहतक, कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी और पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला।
साउथ जोन से मंगलौर यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी ऑफ केरल, तमिलनाडु यूनिवर्सिटी ऑफ फिजिकल एजूकेशन, मदुरै कामराज यूनिवर्सिटी, ईस्ट जोन से महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, उत्कल यूनिवर्सिटी ओडिशा, हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी दुर्ग छत्तीसगढ़, ललित
नारायण महिला यूनिवर्सिटी दरभंगा बिहार और वेस्ट जोन से मुंबई यूनिवर्सिटी, सावित्री बाई फूले यूनिवर्सिटी पुणे, एसएनडीटी यूनिवर्सिट मुंबई और भारती यूनिवर्सिटी पुणे शामिल हैं।