फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्तूबर में हिमाचल कहेगा...लेट्स फुटबाल

Mon, 31 Aug 2015 11:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में फुटबाल लीग की धूम मचेगी। अक्तूबर माह में देश के नामी फुटबाल क्लबों में भिड़ंत देखने को मिलेगी। प्रदेश में पहली बार अखिल भारतीय फुटबाल लीग होगी। मंडी के पड्डल मैदान में देश के नामी क्लबों के कई स्टार खिलाड़ी फुटबाल का जादू दिखाएंगे। 27 अक्तूबर से टूर्नामेंट का आगाज होगा। यह दो नवंबर तक चलेगा।
विज्ञापन


जिला फुटबाल संघ ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मैदान को हरा-भरा करने की कवायद चल रही है। टूर्नामेंट में देश के टॉप-टेन फुटबाल क्लबों को आमंत्रण दिया जा रहा है। मेजबान हिमाचल की टीम भी चुनौती देगी। टूर्नामेंट की तैयारियों को लेकर जिला फुटबाल संघ की बैठक में चर्चा की गई।

इसकी अध्यक्षता संघ के प्रदेशाध्यक्ष अमित पाल सिंह ने की। जिला फुटबाल संघ के प्रधान लीला विलास ने बताया कि टूर्नामेंट मंडी के पड्डल मैदान में होगा। पहली बार प्रदेश में चैंपियनशिप करवाई जा रही है। मीडिया प्रभारी प्रदीप भारद्वाज ने बताया कि राष्ट्रीय लीग प्रतियोगिता में देश की दस फुटबाल क्लबों की टीमें भाग लेंगी।
विज्ञापन


बैठक में फुटबाल संघ के जिला महासचिव पंकज शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, कार्यकारी महासचिव हितेंद्र पटियाल, संगठन सचिव जगदीश कुमार राजा, उपप्रधान यशकांत, योगेश गोल्डी, भूपिंद्र पाल, दिग्विजय सेन मौजूद रहे।

ये टीमें लेंगी हिस्सा- पहली बार होने जा रहे टूर्नामेंट में पंजाब, केरल, महाराष्ट्र, पुणे, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, कोलकाता, यूपी से बड़े फुटबाल क्लबों को बुलाया जा रहा है। संघ के अनुसार इन टीमों से कई स्टार खिलाड़ी भी खेलते हैं। इनके भी यहां आने की उम्मीद है।

नकद पुरस्कार के साथ ट्रॉफी- टूर्नामेंट की चैंपियन टीम को नकद राशि के साथ ट्रॉफी दी जाएगी। उपविजेता टीम को पुरस्कार के साथ ट्रॉफी भी प्रदान की जाएगी। खिलाड़ियों के लिए अलग से कई पुरस्कार संघ की दिए जाएंगे।

टीमों को आने-जाने का किराया- चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाली टीमों को आने-जाने का किराया दिया जाएगा। रहने और खाने की सुविधा भी संघ की ओर से करवाई जा रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें