फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यंग्य लेखन के लिए गुरमीत बेदी को किया जाएगा सम्मानित

Mon, 31 Aug 2015 11:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के व्यंग्यकार कवि तथा कहानीकार गुरमीत बेदी को व्यंग्य लेखन में उनके योगदान के लिए 2 सितंबर को डलहौजी में सम्मानित किया जाएगा। सार्थक व्यंग्य लेखन एवं व्यंग्य-विमर्श को प्रतिबद्ध ‘व्यंग्य यात्रा’ के तत्वावधान में डलहौजी में एक और 2 सितंबर को होने वाले दो दिवसीय कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों के व्यंग्यकार जुट रहे हैं।
विज्ञापन


व्यंग्य यात्रा के संपादक तथा देश के जाने माने व्यंग्यकार प्रेम जनमेजय के मुताबिक इस कार्यक्रम में ‘व्यंग्य के सौंदर्य शास्त्र’ पर चर्चा होगी तथा व्यंग्य पाठ होगा। इसके अतिरिक्त हिमाचल के व्यंग्यकारों पर विस्तृत आलेख होगा। गुरमीत बेदी सहित देश के कई व्यंग्यकार 2 सितंबर को व्यंग्य पाठ भी करेंगे।

इस अवसर पर गुरमीत बेदी के अलावा डॉ. तरसेम गुजराल, सुदर्शन वशिष्ठ एवं मनमोहन बावा को भी सम्मानित किया जाएगा। ऊना में जिला लोक संपर्क अधिकारी के रूप में कार्यरत गुरमीत बेदी की तीन व्यंग्य पुस्तकें, नाक का सवाल, इसलिए हम हंसते हैं और खबरदार जो व्यंग्य लिखा प्रकाशित हो चुकी हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा कविता, कहानी, व शोध को लेकर 3 पुस्तकें व 3 उपन्यास धारावाहिक रूप से प्रकाशित हुए हैं। व्यंग्य लेखन के लिए गुरमीत बेदी को कनाडा का विरसा अवार्ड भी मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें