फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में भारी बारिश के आसार, सरकार ने जारी किया अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के कई इलाकों में भारी बारिश के आसार बन गए हैं। इससे बाढ़ के हालात भी पैदा हो गए हैं। सरकार ने सभी जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सभी जिला उपायुक्तों और पुलिस एवं गृहरक्षक सहित सभी संबंधित विभागों को प्रदेश में भारी वर्षा, भूस्खलन एवं बाढ़ की घटनाओं के दृष्टिगत अतिरिक्त चौकसी बरतने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


मंडी जिले के धर्मपुर में भयंकर बाढ़ की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को क्षेत्र के लोगों को तत्काल बचाव एवं राहत उपलब्ध करवाने और बाढ़ प्रभावितों को राहत मैनुअल के अनुरूप राहत राशि उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।

वीरभद्र सिंह ने शनिवार को कहा कि यह बेहद दु:खद है कि भारी बारिश के कारण सोन नदी में आई बाढ़ से धर्मपुर में सार्वजनिक संपत्ति का भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने लोगों से बरसात के दौरान नदियों के किनारे न जाने की अपील की है और जिला प्रशासन को इस संदर्भ में चेतावनी जारी करने एवं लोगों को सचेत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

कई क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी

प्रदेश के कई क्षेत्रों में रविवार को भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि 14 अगस्त तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। शनिवार को सुंदरनगर में सबसे अधिक 145 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई।

सरकाघाट में 135, धर्मशाला में 110, सुजानपुर टीहरा में 98, भौरंज में 95, जोगिंद्रनगर में 93, देहरा गोपीपुर में 85, मंडी में 84, शिमला में 58, अंब में 57, नाहन में 43, ऊना में 40, नैणादेवी में 32 और बिलासपुर में 28 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड हुई। शनिवार को सलोनी में सबसे अधिक 31.2 डिग्री सेल्सियस और कल्पा व धर्मशाला में सबसे कम 15 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें