फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूकंप के झटकों से हिला हिमाचल, कॉलेजों-स्कूलों में छुट्टी, दहशत की तस्वीरें

Sun, 28 Aug 2016 10:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
1 of 10
हिमाचल प्रदेश एक बार फिर भूकंप से थर्रा गया है। शनिवार को पौ फटने से पहले ही रामपुर और कुल्लू के क्षेत्रों में भूकंप के झटके आए। इन क्षेत्रों में सुबह से लेकर शाम तक चार बड़े झटकों के अतिरिक्त कई छोटे झटके भी महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र कुल्लू और रामपुर रहा। हालांकि, भूकंप के झटकों से जानी नुकसान की सूचना नहीं है लेकिन कई घरों, दफ्तरों में दरारें आ गई हैं। कई पेड़ और बिजली के पोल गिर गए।
विज्ञापन

2 of 10
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार सुबह 6.44 बजे रिकॉर्ड किए पहले झटके का केंद्र कुल्लू था। रिक्टर स्केल पर इस की तीव्रता 4.6 मापी गई। इसके बाद सुबह 7.05, 9.08 और दोपहर 12.37 बजे भी झटके महसूस किए गए। हालांकि, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह रामपुर में सुबह 5.25 बजे पहला झटका लगा। इसके बाद शाम तक रामपुर क्षेत्र में एक के बाद एक चार बड़े और कई छोटे झटके महसूस किए गए।
विज्ञापन

3 of 10
भूकंप
जिला कुल्लू मुख्यालय के अलावा आनी, निरमंड, शिमला शहर और नारकंडा में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। नारकंडा में खंड समिति कार्यालय के भवन में मोटी दरारें पड़ गई हैं। ज्यूरी में स्कूल की दीवार और रामपुर क्षेत्र में कई घरों में हल्की दरारें आई हैं।

4 of 10
भूकंप
भूकंप से लोगों में अफरा तफरी मच गई। सभी लोग घरों से बाहर निकल गए। रामपुर की सभी सड़कें लोगों से भर गई। रामपुर का एकमात्र पाटबंगला ग्राऊंड लोगों की भीड़ से भर गया वहीं पदम स्कूल का मैदान, चौधरी अड्डा, पदम पैलेस में सिर्फ लोग ही लोग दिखाई दे रहे थे। हर किसी के चेहरे पर भूंकप की दहशत साफ दिखाई दे रही थी। लोगों ने घरों से अपना जरूरत का सामान लिया और खुले में सड़कों के किनारे बैठ गए। इतना ही नहीं अस्पताल में दाखिल मरीज भी बाहर आ गए।
विज्ञापन

5 of 10
भूकंप
एसडीएम रामपुर  निशांत शर्मा ने बताया कि प्रशासन ने बार बार आ रहे भूंकप को देखते हुए हाई अल्र्ट जारी कर दिया है। सभी स्कूल, कॉलेज, सरकारी संस्थान बंद कर दिए गए है। सभी विभागों से अपील की गई है कि वह पूरी तरह से सतर्क रहे।
विज्ञापन

6 of 10
भूकंप
रामपुर क्षेत्र में शनिवार की सुबह से भूकंप के आए जबरदस्त झंटकों के बाद से क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। स्बिजली, लोनिवि, आईपीएच. अग्नि शमन, पुलिस विभाग को मुस्तैद रहने के निर्देश निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

7 of 10
भूकंप
लोगों को सुरक्षित स्थानों में रहने की हिदायत दी जा रही है। टास्क फोर्स को भी अलर्ट किया गया है।

8 of 10
भूकंप
भूकंप से डरे लोगों ने रामपुर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल छात्र और पीजी कॉलेज के ग्राउंड में पनाह लेकर राहत की सांस ली। लोग भूखे प्यासे अपने परिवार और बच्चों के साथ स्कूल ग्राउंड में काफी देर तक रहे। बीच-बीच में बारिश होने से लोगों की चिंता बढ़ने लगी थी।

9 of 10
भूकंप
वहीं कुल्लू में भूकंप से अभी तक नुक्सान की कोई सूचना नहीं है। सुबह करीब 7 बजे 2-3 भूकंप के झटके महसूस किए गए। झटके लगने पर लोग घरों से बाहर निकले। आनी निरमंड क्षेत्रों में दिन भर हुए भूकंप के तेज झटकों से लोग दहशत में आ गए। लोग बार-बार अपने घरों से बाहर निकल रहे थे।
विज्ञापन

10 of 10
भूकंप
लगातार सात झटकों के बाद एसडीएम आनी डा सीएल चौहान ने आनी, निरमंड में अलर्ट घोषित कर स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी और लोगों को अलर्ट करते हुए भूकंप आने पर ऐतिहात बरतने की सलाह दी। बार-बार आ रहे भूकंप के झटकों से लोग कई स्थानों पर पूरा दिनभर बाहर ही रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें