समिति कोरोना की तीसरी लहर के लिए कार्य योजना शीघ्र प्रस्तुत करेगी। यह समिति राज्य में अस्पताल अधोसंरचना को सुदृढ़ करने, ऑक्सीजन और दवाओं की आपूर्ति जैसी स्वास्थ्य आवश्यकताओं के बारे में अनुमान प्रस्तुत करेगी।
कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर को लेकर प्रदेश सरकार ने अलर्ट किया है। इसको लेकर सरकार ने स्वास्थ्य शिक्षा निदेशक की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया है। यह समिति डाटा विश्लेषण, अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अनुभवों और कोविड-19 की अगली लहर से निपटने के लिए योजना तैयार करने समेत वायरस के बदलते स्वरूप को देखते हुए परामर्श देगी।
विज्ञापन
यह समिति कोरोना की तीसरी लहर के लिए कार्य योजना शीघ्र प्रस्तुत करेगी। यह समिति राज्य में अस्पताल अधोसंरचना को सुदृढ़ करने, ऑक्सीजन और दवाओं की आपूर्ति जैसी स्वास्थ्य आवश्यकताओं के बारे में अनुमान प्रस्तुत करेगी। समिति बच्चों की विशेष आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए आइसोलेशन बिस्तरों, ऑक्सीजन युक्त व आईसीयू युक्त बिस्तरों और वेंटिलेटर संख्या में वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए भी कार्य योजना प्रस्तुत करेगी।
समिति मामले बढ़ने की स्थिति में फैसला ले सकती है कि किस क्षेत्र में किस अस्पताल को सक्रिय किया जाना है। समिति आपातकालीन सेवाओं, विशेषकर ऑक्सीजन और महत्वपूर्ण दवाएं जैसे टॉकलिजुमैब, रेमडेसिविर आदि की आपूर्ति प्रबंधन के लिए परामर्श देगी।