फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: अक्षित और अंकिता बने जुन्गा स्कूल में स्टूडेंट ऑफ द ईयर

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्षिक पारितोषिक समारोह में मिला सम्मान
विज्ञापन

प्रो. डॉ. सुधीर शर्मा ने पुरस्कृत किए मेधावी
संवाद न्यूज एजेंसी
जुन्गा (शिमला)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुन्गा में मंगलवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में 12वीं कक्षा के अक्षित शर्मा और अंकिता को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्टूडेंट ऑफ द ईयर के खिताब से नवाजा गया।
कार्यक्रम में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना के चिकित्सा अधीक्षक एवं न्यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. सुधीर शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर और सरस्वती वंदना के साथ किया। डॉ. सुधीर शर्मा ने विद्यार्थियों को शिक्षा, अनुशासन और अच्छे संस्कारों का महत्व बताया। प्रधानाचार्य महेश शर्मा ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की जिसमें वर्षभर की शैक्षणिक, खेलकूद और अन्य गतिविधियों की उपलब्धियों का ब्योरा दिया गया। समारोह के दौरान पहली से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचली नाटी, पहाड़ी लोकगीत और समूहगान के साथ पंजाबी, हरियाणवी, गुजराती और केरल की लोकसंस्कृति पर आधारित नृत्यों ने दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं महक और उनके साथियों ने मोबाइल फोन के दुरुपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों पर आधारित लघु नाटिका प्रस्तुत कर विद्यार्थियों को जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम का मंच संचालन विद्यालय की शिक्षिकाओं वारिज शर्मा और बनिता कुमारी ने किया। चार सदनों के बीच वर्षभर आयोजित अंतर-सदनीय प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर मदर टेरेसा सदन को विजेता ट्रॉफी प्रदान की गई। समारोह में भड़ेच पंचायत के उपप्रधान एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पवन शर्मा सहित विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ प्रवक्ता गोपीचंद शर्मा ने मुख्य अतिथि सहित समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें