महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने कहा कि अजित दादा का जाना महाराष्ट्र की राजनीति के लिए बहुत बड़ा वैक्यूम है। ऐसी घटना घटी जिसने सबको झकझोर कर रख दिया। कल जब ये खबर सुनी तो विश्वास ही नहीं हुआ। हम सब परिवार के साथ खड़े हैं। मैं इतना ही कहूंगा कि विमान दुर्घटना की जांच होनी चाहिए। क्या कारण रहे पता चलने चाहिए। महाराष्ट्र ने एक बड़े नेता को खोया है और हमने एक दोस्त को खोया है। इस विषय पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बंगाल सरकार झूठ बोलकर लोगों में भ्रम फैला रही है। बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण देने के अपने काम पर पर्दा डालने के लिए यह ममता सरकार यह सब कर रही है। अनुराग ठाकुर ने यूजीसी संशोधन के हो रहे विरोध पर कहा कि उन्होंने इस बारे शिक्षा मंत्री से बात की हुई है और शिक्षा मंत्री ने उन्हें इस पर गहन सोच विचार करने को कहा है। उन्होंने युवा चैन मेकर के बारे में बोलते हुए कहा कि जो युवा राजनीति में आना चाहते हों या अन्य किसी क्षेत्र में सेवा या प्रतिनिधित्व करना चाहते हों, वह युवा चैन पर जाकर रजिस्टर कर सकते हैं।