फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन के अजयवीर गिल बने कार रैली के विजेता

Tue, 14 May 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh पंकज तन्हा, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
विज्ञापन
अजयवीर गिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नाहन के अजयवीर गिल ने एक बार फिर नॉर्थन मोटर स्पोर्ट डेजर्ट स्टॉर्म कार रैली में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की है। पांच दिन तक चली कार रैली में कैप्टन अजयवीर ने रफ्तार का लोहा मनवाकर पूरे जिले का नाम रोशन किया है। 

विज्ञापन


 रैली मई के पहले सप्ताह दिल्ली से शुरू हुई थी जो पांच दिन तक चली। यह रैली दिल्ली से बीकानेर होती हुई जैसलमेर पहुंच कर समाप्त हुई। इस दौरान प्रतिभागियों ने 21 सौ किमी का सफर तय किया। इसमें नाहन के कैप्टन अजयवीर गिल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।

गौरतलब है कि अजयवीर गिल पेशे से पायलट रहे हैं। कार रैली में देश और विदेश सहित दो सौ प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। इसमें इंडियन आर्मी की महिला ऑफिसर भी शामिल थीं।
विज्ञापन


इनके बीच शानदार प्रदर्शन कर अजयवीर गिल ने शानदार जीत दर्ज की। इससे पहले भी अजयवीर गिल ने रेड द हिमालय कार रैली-2018 में जोखिम भरे लेह-लद्दाख की सड़कों पर कार चलाने का भी उन्होंने मादा दिखाया। कार रैली को महज आठ मिनट के अंतर से जीता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें