फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन हैं अजय कुमार यादव? जिन्हें सीआरपीएफ में एडीजी किया गया नियुक्त, गृह मंत्रालय ने जारी किए आदेश

Mon, 09 Nov 2026 09:38 AM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश कैडर के वरिष्ठ IPS अधिकारी अजय कुमार यादव को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में अतिरिक्त महानिदेशक नियुक्त किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 6 नवंबर 2026 को उनकी प्रतिनियुक्ति को मंजूरी देते हुए आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अजय कुमार यादव - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश पुलिस कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अजय कुमार यादव को केंद्र सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में अतिरिक्त महानिदेशक (Additional Director General) नियुक्त किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 6 नवंबर 2026 को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


गृह मंत्रालय की ओर से हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव को भेजे गए पत्र के अनुसार अजय कुमार यादव हिमाचल प्रदेश कैडर के 1996 बैच के IPS अधिकारी हैं। सक्षम प्राधिकारी ने उन्हें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में प्रतिनियुक्ति के आधार पर अतिरिक्त महानिदेशक के पद पर नियुक्त करने की मंजूरी प्रदान की है।

आदेश के मुताबिक उनकी नियुक्ति पे मैट्रिक्स के लेवल-15 में मौजूदा रिक्त पद के विरुद्ध की गई है। यह नियुक्ति उनके नए पद का कार्यभार संभालने की तारीख से 30 सितंबर 2030 तक रहेगी। हालांकि, यह अवधि उनकी सेवानिवृत्ति या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगी। गृह मंत्रालय ने हिमाचल प्रदेश सरकार से अजय कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त करने का अनुरोध भी किया है, ताकि वह केंद्र में अपनी नई जिम्मेदारी संभाल सकें।
विज्ञापन


इस नियुक्ति आदेश की प्रतिलिपि हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक, सीआरपीएफ के महानिदेशक और अन्य संबंधित केंद्रीय सुरक्षा एवं जांच एजेंसियों को भी भेजी गई है। CRPF महानिदेशक को अधिकारी के पदभार संभालने की तारीख से गृह मंत्रालय को अवगत करवाने के निर्देश दिए गए हैं। इस नियुक्ति के साथ ही हिमाचल प्रदेश कैडर के वरिष्ठ IPS अधिकारी अजय कुमार यादव को केंद्रीय स्तर पर सीआरपीएफ में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें