फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं रहे आजाद हिंद फौज के सिपाही सोहन लाल

Sat, 22 Apr 2017 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सलूणी (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा जिला के उपमंडल सलूणी के आजाद हिंद फौज के सिपाही सोहन लाल उर्फ साहणू राम (93) पुत्र निहाला का शनिवार को देहांत हो गया। पैतृक गांव देवगाह में उनका अंतिम संस्कार हुआ। लेकिन, इस दौरान प्रशासन का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। सोहन लाल का बड़ा बेटा प्रताप चंद सीआईएसएफ में कार्यरत है।
विज्ञापन


बिहार बार्डर पर ड्यूटी होने के कारण वह भी नहीं पहुंच पाया। इसके चलते छोटे बेटे ने मुखाग्नि दी। सोहन लाल वर्ष 1940 में आजाद हिंद फौज में सिपाही थे। उसके बाद वे भारतीय सेना में भर्ती हो गए। 24 वर्ष तक देश की सेवा करने के बाद वर्ष 1964 में सेवानिवृत्त हुए। 1962 में भारत-चीन की लड़ाई में उन्होने दुश्मनों को भागने पर मजबूर कर दिया था।

इस लड़ाई में वह सात दिन तक शवों के बीच रहे थे। उन्हें सेना व केंद्र सरकार की तरफ से बहादुरी पुरस्कार भी मिला था। उनके निधन से सलूणी उपमंडल में शोक का माहौल रहा। एसडीएम सलूणी विजय कुमार धीमान ने बताया उन्हें स्वतंत्रता सेनानी सोहन लाल के निधन की सूचना शाम के समय मिली।
विज्ञापन


इस कारण वह उनके अंतिम संस्कार में नही पहुंच पाए। रविवार को प्रशासन की टीम उनके घर जाएगी। साथ ही प्रशासन की तरफ हरसंभन मदद उनके परिवार को दी जाएगी। सोहन लाल के चार बेटे हैं। एक सीआईएसएफ, एक अध्यापक और दो बेटे घर में ही रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें