फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में एमसीआई का औचक निरीक्षण, नए सत्र से पहले जांची व्यवस्थाएं

विज्ञापन
एमसीआई की टीम मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में निरीक्षण करती हुई। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में वीरवार को मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की टीम ने औचक निरीक्षण कर कॉलेज की व्यवस्थाएं जांचीं। इस दौरान तीन सदस्यीय टीम के दो सदस्यों ने मेडिकल कॉलेज के वार्डों, लैब, कक्षाओं और भवन आदि का निरीक्षण किया। जबकि, एक सदस्य ने प्रधानाचार्य कक्ष में कॉलेज के चिकित्सकों की डिग्रियां व अन्य प्रमाण पत्र जांचे। इस दौरान कॉलेज के अधिकतर चिकित्सक वर्दी में दिखे। सामान्य तौर पर चिकित्सक कैज्युल कपड़ों में ही नजर आते हैं। टीम कॉलेज की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया का सौंपेगी।
विज्ञापन

हालांकि. टीम ने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण तो किया है, लेकिन कॉलेज में अभी तक व्यवस्थाएं सुचारु नहीं हैं। कॉलेज का न तो अपना भवन है और न ही प्रशिक्षु चिकित्सकों के लिए हॉस्टल हैं। किराये के भवनों में हॉस्टल चलाए जा रहे हैं। जबकि, मेडिकल कॉलेज की कक्षाएं एमपीडब्ल्यू हाल में चल रही हैं। वर्ष 2017 में शुरू हुई मेडिकल कॉलेज की कक्षाओं का इस बार चौथा बैच बैठेगा। नए भवन के शिलान्यास को दो साल से अधिक का समय बीत चुका है। लेकिन, अभी तक कॉलेज का अपना भवन नहीं बन पाया है। जोलसप्पड़ में चयनित जगह पर अभी भवन का कार्य भी शुरू नहीं हुआ है। आगामी सत्र शुरू होने वाला है जिसके चलते कालेज में व्यवस्थाओं को लेकर एमसीआई की टीम ने निरीक्षण किया है। रिपोर्ट के आधार पर ही आगामी कक्षाओं को मंजूरी मिलेगी। देर शाम तक टीम मेडिकल कॉलेज में ही रही। इस संबंध में प्रधानाचार्य डा. अनिल चौहान ने कहा कि टीम ने कॉलेज का निरीक्षण किया है। चिकित्सकों की डिग्रियां और दस्तावेज भी जांचे गए हैं।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें