मुख्यमंत्री ने कहा कि कुल्लू सबसे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल है और यहां सालाना लाखों पर्यटक घूमने को आते हैं। ऐसे में देश की विमान कंपनियां भुंतर के लिए अपनी सेवाएं दे सकती हैं।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भुंतर के लिए निजी विमान कंपनियों से अपनी सेवाएं शुरू करने की अपील की है। उन्होंने इसको लेकर सोशल मीडिया में एक वीडियो संदेश भी जारी किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुल्लू सबसे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल है और यहां सालाना लाखों पर्यटक घूमने को आते हैं।
विज्ञापन
ऐसे में देश की विमान कंपनियां भुंतर के लिए अपनी सेवाएं दे सकती हैं। इससे किराया भी सस्ता होगा और पर्यटकों को भी आने-जाने में आसानी होगी। इस दिशा में प्रदेश सरकार हर संभव मदद करेगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस दौरान कुल्लू-मनाली हवाई अड्डा की स्वच्छता की भी प्रशंसा की है।
उन्होंने कहा कि हवाई अड्डे को साफ सुथरा रखने में एयरपोर्ट अथॉरिटी अहम भूमिका निभा रही है। भारतीय विमानपत्तन भुंतर एयरपोर्ट के निदेशक नीरज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि एक अगस्त को मुख्यमंत्री भुंतर हवाई अड्डा आए थे और आश्वासन दिया था कि मुख्यमंत्री कार्यालय से हर संभव मदद के प्रयास किया जाएंगे।