इन विमान सेवाओं में दो स्पाइसेजट और दो इंडिगो की उड़ानें उपलब्ध दर्शाई जा रही हैं। इस शेड्यूल के तहत सुबह आठ बजे दिल्ली से आने वाली स्पाइसजेट हवाई सेवा के तौर पर यात्रियों को प्रति टिकट 8,618 रुपये खर्च करने होंगे। जबकि नौ बजकर 35 मिनट पर दिल्ली से उड़ान भरने वाली इंडिगो विमान सेवा के हवाई टिकट के तौर पर 10,185, दोपहर साढ़े 12 बजे दिल्ली से आने वाली स्पाइजेट उड़ाने की टिकट के रूप में 8,824 और सुबह आठ बजकर 10 मिनट पर दिल्ली से आने वाले इंडिगो के विमान के लिए सर्वाधिक 22,937 रुपये खर्च करने होंगे।