गणतंत्र दिवस की राजपथ परेड के लिए कुल्लू की बेटी का चयन हुआ है। प्रदेश एयर स्क्वाड्रन एक एनसीसी कुल्लू की कैडेट वॉरंट ऑफिसर जुबेधा बौद्ध परेड में शामिल होंगी। कैडेट वॉरंट ऑफिसर हिमाचल की एक मात्र एनसीसी एयर विंग कैडेट है, जो इस वर्ष गणतंत्र दिवस में भाग लेंगी। कैडेट वॉरंट ऑफिसर एनसीसी दस्ते की अगली पंक्ति रहेंगी।