फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाई सेवा: शिमला-कुल्लू और धर्मशाला के लिए नहीं बढ़े यात्री

Tue, 20 Dec 2022 01:57 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

शिमला-कुल्लू और धर्मशाला रूट में हवाई यात्री नहीं बढ़ पा रहे हैं। प्रदेश में शीतकालीन पर्यटन सीजन धीरे- धीरे रफ्तार पकड़ रहा है। 26 सितंबर से दिल्ली-शिमला रूट पर यात्री बढ़े हैं। 
विज्ञापन
शिमला-धर्मशाला हवाई सेवा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-शिमला हवाई रूट के मुकाबले शिमला-कुल्लू और धर्मशाला रूट में हवाई यात्री नहीं बढ़ पा रहे हैं। प्रदेश में शीतकालीन पर्यटन सीजन धीरे- धीरे रफ्तार पकड़ रहा है। 26 सितंबर से दिल्ली-शिमला रूट पर यात्री बढ़े हैं। इस रूट पर अब हवाई बुकिंग को इंतजार करना पड़ रहा है।  शिमला- दिल्ली भी हर रोज हवाई जहाज पूरे लोड के साथ पहुंच रहा है। दूसरी ओर शिमला से कुल्लू और कुल्लू से शिमला के लिए हवाई यात्रियों की संख्या ज्यादा नहीं बढ़ रही है। सोमवार को शिमला से धर्मशाला के लिए एक यात्री हवाई यात्रा कर गया है।

विज्ञापन


जबकि धर्मशाला से शिमला हवाई यात्रा करने वाले सिर्फ 3 यात्री ही शिमला पहुंचे हैं। जुब्बड़हट्टी एयर पोर्ट में तैनात एलायंस एयर के अधिकारी मुनीष खान ने कहा कि दिल्ली से शिमला रूट पर हवाई उड़ान में पूरी क्षमता के साथ यात्री पहुंच रहे हैं। शिमला से दिल्ली भी पूरे लोड के साथ हवाई जहाज लौट रहा है। शिमला से कुल्लू और वहां से वापस शिमला सहित शिमला से धर्मशाला और धर्मशाला से शिमला हवाई यात्रा करने वालों की संख्या ज्यादा नहीं बढ़ रही। 

दिल्ली गए जयराम, प्रधानमंत्री मोदी से कर सकते हैं मुलाकात  
शिमला। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सोमवार को नई दिल्ली चले गए। वह मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सकते हैं। वह प्रदेश में भाजपा की हार और प्रतिपक्ष की भूमिका के बारे में चर्चा के लिए केंद्रीय नेतृत्व से मंत्रणा कर सकते हैं। जयराम ठाकुर चुनावी नतीजे आने के बाद इस महीने पहली बार नई दिल्ली जा रहे हैं। दो दिन पहले ही वह बिलासपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से भी मिले। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें