पर्यावरण संरक्षण पर कार्य करने वाली हिम परिवेश संस्था के महासचिव बाल कृष्ण शर्मा ने बताया कि बीबीएन का पानी और हवा दोनों जहरीले हो गए हैं। बीबीएन में कुछ ही स्थान ऐसे बचे हैं, जहां का पानी पीने लायक है। मलपुर, भुड्ड, भाटियां, सल्लेवाल, सनेड़, किशनपुरा में कैंसर रोगी लगातार बढ़ रहे हैं।
औद्योगिक गतिविधियां शुरू होने से बढ़ रहा प्रदूषण
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वरिष्ठ अभियंता प्रवीण गुप्ता ने बताया कि लॉकडाउन में उद्योग बंद थे और सड़कों पर वाहन भी न के बराबर थे। अब औद्योगिक गतिविधियां दोबारा शुरू हो गई हैं। इसके चलते प्रदूषण बढ़ना लाजिमी है।