फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर इंडिया की दिल्ली-शिमला हवाई उड़ानें 30 जून से शुरू होंगी

Sun, 24 May 2020 06:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, गगल (कांगड़ा)/शिमला
विज्ञापन
एयर इंडिया - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना वायरस के चलते दो महीने से गगल एयरपोर्ट बंद है। बीते 21 मार्च से लॉकडाउन के चलते यहां बंद पड़ीं विमान सेवाएं 25 मई से शुरू होंगी। एयरपोर्ट के यातायात प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि सुबह 11:05 बजे स्पाइस जेट का विमान दिल्ली से उड़ान भरकर 12:20 बजे गगल पहुंचेगा।

विज्ञापन


12:40 बजे वापस दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा, जबकि एयर इंडिया का विमान 12:05 बजे दिल्ली से उड़ान भरकर 1:20 बजे गगल पहुंचेगा। 02:00 बजे गगल से चंडीगढ़ के लिए रवाना होगा, फिर 02:00 बजे चंडीगढ़ से दिल्ली जाएगा।

वहीं, एयर इंडिया की दिल्ली-शिमला हवाई उड़ानें 30 जून से शुरू होंगी। एयर इंडिया के टर्मिनल मैनेजर सयाल सिंह ने बताया कि इस फ्लाइट को स्लाट नहीं मिल पाया है। वहीं, भुंतर एयरपोर्ट में उड़ानों की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जल्द ही यहां उड़ानें शुरू हो जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें