एयर इंडिया की दिल्ली-शिमला हवाई उड़ान का समय बदल गया है। अब एयर इंडिया की फ्लाइट दिल्ली से शिमला सुबह 8:45 आएगी और शिमला से दिल्ली सुबह 9: 30 वापस रवाना हो जाएगी। सर्दियों के मौसम को देखते हुए एयर इंडिया ने दिल्ली-शिमला उड़ान में थोड़ा परिवर्तन किया है।
एयर इंडिया शिमला स्टेशन के प्रबंधक गुलशन मेहता ने पुष्टि करते हुए बताया कि एयर इंडिया की दिल्ली-शिमला उड़ान का समय दिल्ली से सुबह 8:45 बजे कर दिया गया है। इसी तरह शिमला से दिल्ली की उड़ान का समय 9:30 बजे कर दिया गया है।
हर रोज यात्रियों को शिमला दिल्ली उड़ान उपलब्ध रहेगी। उन्होंने क हा कि वीरवार से यह सेवा शुरू हो गई है। शुक्रवार को भी दिल्ली-शिमला और शिमला-दिल्ली उड़ान हुई है। इससे पहले एयर इंडिया की उड़ान दिल्ली से शिमला
सुबह 7:25 बजे आती थी और यह शिमला से दिल्ली के लिए 7:45 पर रवाना होती थी। मेहता के अनुसार हर उड़ान में 48 सीटों में से केंद्र सरकार की योजना के तहत नौ सीटों का किराया 1850 रुपये प्रति सीट तय किया है। जबकि अन्य सीटों का किराया 18,500 रहेगा।