परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने एचआरटीसी के अधिकारियों की प्रशासनिक और जनहित कार्यों में जिम्मेवारियां तय कर दी हैं। बसों का किराया बढ़ाने के बाद जिन डिपो की कमाई कम पाई गई, उन्हें भी समय रहते आय बढ़ाने के लिए और मेहनत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
दो दिन तक चली एचआरटीसी की इस मैराथन बैठक में मंत्री ने कार्यों में तेजी लाने के कहा है। मंत्री बैठक में खुद 28 सूत्रीय एजेंडा लेकर आए थे। शुक्रवार को हुई बैठक में अधिकारियों ने मंत्री के समक्ष लेखा जोखा रखा। इसमें 7 से 8 डिपो ऐसे पाए गए जिनकी कमाई अन्य डिपों के मुकाबले में कम पाई गई।
उन्होंने कहा कि एचआरटीसी ने किराये में बढ़ोतरी की है। ऐेसे निगम की कमाई में इजाफा होना चाहिए था। बैठक में अधिकारियों ने निगम की आय को बढ़ाने के लिए अपने सुझाव भी दिए। गौरतलब है कि परिवहन निगम इस समय करोड़ों के घाटे में चल रहा है।
विज्ञापन
परिवहन मंत्री लगातार निगम प्रबंधन को एचआरटीसी को घाटे से उभारने के निर्देश दे रहे हैं। बैठक में एचआरटीसी के कर्मचारियों की लंबित वित्तीय लाभों पर भी चर्चा की गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह समय रहते एचआरटीसी कर्मचारी संगठनों से लंबित मांगों पर चर्चा करते रहे।