फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्रह सौ रुपये में चंडीगढ़ से गगल पहुंचाएगी एयर इंडिया

Tue, 29 Oct 2019 11:17 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
air india
विज्ञापन

मात्र 1712 रुपये में विमानन कंपनी एयर इंडिया धर्मशाला से चंडीगढ़ की हवाई सैर करवाएगी। नई दिल्ली से गगल हवाई अड्डे पर उतरने वाली इस फ्लाइट का शेड्यूल बदलकर चंडीगढ़ में एक स्टॉप बनाया जाएगा। यह शेड्यूल 16 नवंबर से बदला जाएगा, जिससे यात्रियों को सुविधा प्राप्त होगी। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एयर इंडिया ने यह कदम कम हो रही यात्रियों की संख्या को देखते हुए उठाया है। दूसरी ओर हेली सेवा पवनहंस भी यात्रियों को चंडीगढ़ से गगल एयरपोर्ट पर उतारता है। इसमें प्रति सवारी 6880 रुपये खर्च करना पड़ता है और समय भी पौने दो घंटे लगते हैं। एयर इंडिया की उक्त उड़ान एक घंटे में यात्रियों को गगल पहुंचा देगी।

एयर इंडिया दिल्ली से आने वाली फ्लाइट का एक स्टॉप चंडीगढ़ बनाने जा रहा है, जिससे यात्रियों को सुविधा प्राप्त होगी। चंडीगढ़ु से गगल तक इसका किराया 1712 रुपये होगा। - किशोर शर्मा, निदेशक, गगल एयरपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें