फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर से वापस गगल बुलाया एयर इंडिया का विमान, खराब मौसम बना बाधा

Sun, 14 Jul 2019 12:10 PM IST
Krishan Singh विपिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

जिला कांगड़ा में शनिवार सुबह हुई बारिश विमानन कंपनियों पर भी भारी पड़ी। बारिश और कम दृश्यता के कारण गगल एयरपोर्ट पर उतरने वाली उड़ानें एक से दो घंटे तक लेट हो गईं। इसके चलते यात्रियों को भी खासी परेशानी झेलनी पड़ी। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह जिला कांगड़ा में हुई जोरदार बारिश का असर गगल एयरपोर्ट पर उतरने और उड़ने वाली फ्लाइटों पर भी पड़ा। बारिश के कारण एयर इंडिया का सुबह 8 बजकर 5 मिनट पर गगल उतरने वाला विमान साढ़े 11 बजे गगल एयरपोर्ट पर लैंड हो सका।

एयर इंडिया की यह फ्लाइट बारिश और कम विजिबिलिटी के कारण गगल एयरपोर्ट पर नहीं सकी। इसके चलते इस फ्लाइट को पहले अमृतसर एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट किया गया। इसके बाद गगल में मौसम साफ होने पर फ्लाइट को फिर अमृतसर से वापस गगल में लैंड करवाया गया।
विज्ञापन


वहीं यह विमान वापस करीब 12 बजे दिल्ली के लिए उड़ा, जबकि रोजाना यह फ्लाइट सुबह साढ़े 8 बजे होती है। इसके अलावा एयर इंडिया की 12 बजकर 50 मिनट पर आने वाली दूसरी फ्लाइट भी करीब सवा एक घंटा देरी से गगल एयरपोर्ट पर लैंड हुई।

इसके अलावा गगल एयरपोर्ट पर उतरने वाली स्पाइट जेट विमानन कंपनी की यहां उतरने वाली फ्लाइटें भी खराब मौसम के कारण देरी से लैंड व उड़ान हुई। गगल एयरपोर्ट के निदेशक किशोर शर्मा ने कहा कि शनिवार को खराब मौसम के कारण यहां उतरने वाली उड़ानों में देरी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें