फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kinnaur: वायुसेना ने पहुंचाया 1.95 टन राशन, 11 अस्वस्थ सैनिकों को भी निकाला

Tue, 01 Aug 2023 07:13 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सांगला/ रिकांगपिओ(किन्नौर)

सार

भारतीय वायुसेना के जवान प्रदेश के अति दुर्गम क्षेत्रों में फंसे पर्यटकों को निकालने, स्थानीय लोगों, भेड़पालकों को राशन और दवाइयां पहुंचाने का कार्य निरंतर कर रहे हैं। 
विज्ञापन
भारतीय वायु सेना का हेलिकाप्टर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल में आपदा की घड़ी में भारतीय वायु सेना फिर देवदूत बनकर सामने आई है। भारतीय वायुसेना के जवान प्रदेश के अति दुर्गम क्षेत्रों में फंसे पर्यटकों को निकालने, स्थानीय लोगों, भेड़पालकों को राशन और दवाइयां पहुंचाने का कार्य निरंतर कर रहे हैं। भारतीय वायुसेना के हेलिकाप्टर ने मंगलवार को छितकुल से आगे 13,000 से 15,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित खान दुमती और निथल थाच में 1.95 टन राशन सहित आवश्यक दवाइयां पहुंचाईं।

विज्ञापन



इस दौरान 11 अस्वस्थ सैनिकों को भी सुरक्षित निकाला गया। दरअसल, भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से किन्नौर जिला के सांगला घाटी में सेना और अर्धसैनिक बलों की चौकियों के रास्ते पूरी तरह से अवरुद्ध हो गए हैं। इसीलिए वायुसेना के हेलिकाप्टर से राशन और दवाइयां पहुंचाई गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें