फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: गगल और भुंतर एयरपोर्ट से इस दिन शुरू होंगी हवाई उड़ानें, शेड्यूल जारी

Sat, 23 May 2020 07:39 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला/कुल्लू
विज्ञापन
भुंतर एयरपोर्ट
विज्ञापन

कोरोना महामारी के चलते पिछले करीब दो माह से बंद पड़ीं हवाई सेवाएं हिमाचल में 25 मई से शुरू होने जा रही हैं। गगल से दिल्ली के लिए एयर इंडिया और स्पाइस जेट, जबकि भुंतर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए एयर इंडिया के 72 सीटर विमान की उड़ान का शेड्यूल जारी हो गया है। इसके लिए केंद्रीय उड्डयन मंत्रालय ने कुछ शर्तों के साथ उड़ानों को मंजूरी दी है। एयरपोर्ट कर्मी सामाजिक दूरी के साथ टच फ्री सेवाएं देंगे। शिमला से जून के पहले हफ्ते उड़ान शुरू होगी।

विज्ञापन


दिल्ली से सुबह 7:10 बजे उड़ान भरने के बाद विमान 8:30 बजे भुंतर पहुंचेगा। भुंतर से 9:10 बजे उड़ान भरने के बाद 10:30 बजे दिल्ली पहुंचेगा। विमान में 20 लोग जाएंगे और 35 आएंगे। भुंतर में उड़ानों के लिए बुकिंग 24 मई से रखी गई है। भुंतर हवाई अड्डे में तैनात एयर इंडिया के स्टेशन मैनेजर अखिलेश ने कहा कि उड़ानों का शेड्यूल पहुंच गया है। भुंतर एयरपोर्ट के निदेशक नीरज श्रीवास्तव ने कहा कि शेड्यूल के मुताबिक उड़ानों के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।

उधर गगल हवाई अड्डा निदेशक कमल किशोर शर्मा ने बताया कि यहां दोपहर बाद 12:20 बजे स्पाइस जेट की पहली उड़ान लैंड होगी, जो दिल्ली से सुबह 11 बजे गगल के लिए उड़ान भरेगी। 12:40 बजे गगल एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए यह उड़ान भरेगी। इसके अलावा दिल्ली से 11 बजे एयर इंडिया की उड़ान होगी, जो 12:45 पर गगल पहुंचेगी। इसके बाद उड़ान गगल से पौने पांच बजे वापस दिल्ली जाएगी।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

चंडीगढ़ की उड़ान का भी बदलेगा समय

गगल एयरपोर्ट से एयर इंडिया का जहाज भी उड़ान भरेगा। यह उड़ान दोपहर को होगी। एयर इंडिया का जहाज दोपहर को 1:25 पर उड़ान भरेगा और 2:25 पर चंडीगढ़ लैंड करेगा। वहीं चंडीगढ़ से 3:05 बजे उड़ान होगी और 4:05 बजे गगल लैंड होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें