प्रदेश के कृषि मंत्री चंद्र कुमार डायरिया की चपेट में आ गए हैं। इसके चलते उन्हें इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) एवं अस्पताल शिमला में दाखिल किया गया है।
हिमाचल प्रदेश के कृषि मंत्री चंद्र कुमार डायरिया की चपेट में आ गए हैं। इसके चलते उन्हें इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) एवं अस्पताल शिमला में दाखिल किया गया है। मंगलवार देर रात करीब 2:00 बजे उन्हें आईजीएमसी लाया गया था।
विज्ञापन
आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव ने बताया कि मंत्री चंद्र कुमार का विशेष वार्ड में उपचार चल रहा है।बताया जा रहा है कि मंगलवार को वह अपने विधानसभा क्षेत्र जवाली से शिमला लौटे थे। इसी बीच वह डायरिया की चपेट में आ गए। डॉक्टरों के मुताबिक उनके कुछ टेस्ट किए गए हैं, जिनकी अभी रिपोर्ट आनी है। टेस्ट रिपोर्ट सामान्य आईं तो उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।