फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: चंद्र कुमार बोले- गोबर खरीद योजना के तहत खंड स्तर पर स्थापित होंगे क्लस्टर

Wed, 13 Dec 2023 06:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

गोबर खरीद योजना के तहत खंड स्तर पर क्लस्टर स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने यह जानकारी कृषि और पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुई दी।
 
विज्ञापन
कृषि मंत्री चंद्र कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने कहा कि सरकार ने दूध खरीद मूल्य में 6 रुपये की वृद्धि सहित पशुपालकों और किसानों के हित में अनेक ठोस निर्णय लिए हैं। जनवरी, 2024 से गोबर खरीद योजना शुरू की जाएगी। गोबर खरीद योजना के तहत खंड स्तर पर क्लस्टर स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने यह जानकारी कृषि और पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुई दी। योजना का क्रियान्वयन करने के लिए पशुपालन और कृषि विभाग के दो नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। पहले चरण में एक ब्लॉक में 250 किसानों को पंजीकृत किया जाएगा। छोटे, सीमांत और प्रगतिशील किसानों को कृषि के साथ-साथ मुर्गी पालन, मौन पालन अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

विज्ञापन


कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों से खरीदे गए गोबर का भंडारण किया जाएगा और गोबर की आपूर्ति बागवानी, कृषि क्षेत्र और नर्सरी इत्यादि में सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों द्वारा उत्पादित जैविक उत्पादों के विपणन के लिए बाजार उपलब्ध करवाया जाएगा और जैविक फसलों को आकर्षक दाम पर खरीदा जाएगा। किसानों को प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और नीतियों से अवगत करवाने के लिए ई-पुस्तिका उपलब्ध करवाई जाएगी। शाहपुर से विधायक केवल सिंह पठानिया ने किसानों, बागवानों के हितों में लिए जा रहे निर्णयों के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और कृषि मंत्री का आभार व्यक्त किया। बैठक में सचिव कृषि सी.पॉलरासु, निदेशक कृषि कुमुद सिंह, निदेशक पशुपालन डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें