फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: कृषि मंडियां होंगी डिजिटल, मोबाइल एप पर मिलेगी अब हर तरह जानकारी

Sat, 16 Nov 2024 11:15 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

किसान-बागवानों को मोबाइल एप पर हर जानकारी मिलेगी। मंडियों में फसलों के दामों की जानकारी के लिए मंडियों में फोन घुमाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
मंडियां जल्द ही डिजिटल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की सभी मंडियां जल्द ही डिजिटल हो जाएंगी। किसान-बागवानों को मोबाइल एप पर हर जानकारी मिलेगी। मंडियों में फसलों के दामों की जानकारी के लिए मंडियों में फोन घुमाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मोबाइल एप पर हर मंडी के रेट अपडेट रहेंगे। इतना ही नहीं मंडियों में कितना माल पहुंचा, कितनी ऑक्शन हुई और कितना बाहरी राज्यों की मंडी के लिए भेजा गया। इसका पूरा विवरण भी ऑनलाइन रखा जाएगा। कृषि उपज विपणन बोर्ड और इसके अधीन चल रही एपीएमसी की मंडियों को हाईटेक करने के लिए सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।  इसी कड़ी में सचिव कृषि सी. पालरासु ने कृषि उपज विपणन बोर्ड को डिजिटलाइजेशन पर काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


मंडियों की सेवाओं के डिजिटलाइजेशन के साथ ही कृषि विपणन बोर्ड और एपीएमसी में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों का पूरा लेखा-जोखा भी ऑनलाइन रखा जाएगा। एपीएमसी के अधीन चल रही मंडियों की अलग वेबसाइट बनाई जाएगी और मोबाइल एप अलर्ट सॉफ्टवेयर भी तैयार करवाया जाएगा। यह सुविधा शुरू होने से किसान बागवानों, आढ़तियों, व्यापारियों और विपणन बोर्ड और एपीएमसी के अधिकारी-कर्मचारियों को आसानी से भी सूचनाएं मिल सकेंगी। मंडियों में उपलब्ध सुविधाओं की पूरी जानकारी वेबसाइट और एप पर उपलब्ध होगी। कृषि उपज विपणन बोर्ड के प्रबंध निदेशक हेमिस नेगी ने बताया कि प्रदेश की मंडियों के डिजिटलाइजेशन को लेकर सरकार से निर्देश प्राप्त हुए है। मंडियों में फसलों के भाव, उत्पाद के पहुंचने, बिकने और बाहरी राज्यों को रवाना होने का पूरा विवरण ऑनलाइन दर्ज रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें