भर्ती निदेशक कर्नल सलव सनवाल ने कहा कि 12 से 21 अक्तूबर तक अग्निपथ योजना के अंतर्गत सैनिक (अग्निवीर) भर्ती के संदर्भ में एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक में चर्चा की गई।
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में 12 से 21 अक्तूबर तक सेना में भर्ती होने के लिए 17,000 हजार युवा पसीना बहाएंगे। भर्ती में सोलन, शिमला, सिरमौर और किन्नौर के हजारों युवा हिस्सा लेंगे। भर्ती निदेशक कर्नल सलव सनवाल ने कहा कि 12 से 21 अक्तूबर तक अग्निपथ योजना के अंतर्गत सैनिक (अग्निवीर) भर्ती के संदर्भ में एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक में चर्चा की गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस रैली में सोलन, शिमला, सिरमौर और किन्नौर के करीब 17,000 उम्मीदवारों के आवेदन प्राप्त किए गए हैं। संबंधित अधिकारियों को इस दौरान चार जिलों से आने वाले उम्मीदवारों के लिए उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को उम्मीदवारों के ठहरने के लिए कमेटी हॉल, बुशहर सदन रामपुर में उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं लोक निर्माण विभाग को सेना भर्ती रैली मैदान को समतल करने और नगर परिषद रामपुर को अस्थायी शौचालय बनाने के लिए कहा गया है।