फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निवीर भर्ती : 15 दिन में कांगड़ा और चंबा के 25 हजार युवाओं ने किया आवेदन

Mon, 18 Jul 2022 08:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

कांगड़ा और चंबा जिले के युवाओं के लिए पांच जुलाई से वेबसाइट पर पंजीकरण प्रक्रिया आरंभ हुई है। अब तक 25,000 से अधिक युवाओं ने पंजीकरण करवाया है। पंजीकरण विंडो 30 दिन के लिए खुली रहेगी।
विज्ञापन
Agniveer Recruitment - फोटो : indian army
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में अग्निपथ योजना में अग्निवीर भर्ती के लिए 11 से 24 सितंबर तक भर्ती रैली होगी। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि भर्ती रैली के लिए तैयारियां आरंभ कर दी गई हैं और उपमंडलाधिकारी पालमपुर को भी रैली के लिए आवश्यक प्रबंध करने के दिशा-निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन


कांगड़ा और चंबा जिले के युवाओं के लिए पांच जुलाई से वेबसाइट पर पंजीकरण प्रक्रिया आरंभ हुई है। अब तक 25,000 से अधिक युवाओं ने पंजीकरण करवाया है। पंजीकरण विंडो 30 दिन के लिए खुली रहेगी। रैली अग्निवीर सैनिक जीडी, अग्निवीर क्लर्क स्टोर कीपर तकनीकी, अग्निवीर तकनीकी और अग्निवीर ट्रेडमैन के लिए करवाई जाएगी। आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं के लिए तकनीकी श्रेणी के लिए आवेदन करने का शानदार अवसर है। 

हिमाचल पात्र युवा जिन्होंने कक्षा 8वीं, 10वीं, या 12वीं पास की है और जिनका जन्म एक अक्तूूबर 1999 से एक अप्रैल 2005 के बीच हुआ है, वे वेबसाइट पर प्रकाशित रैली अधिसूचना के अनुसार पात्रता मानदंड के आधार पर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


भर्ती निदेशक कर्नल राजीव रंजन ने कहा कि पूरी भर्ती प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और स्वचालित है। युवाओं से अपील है कि वे खुद पर विश्वास करें और कड़ी तैयारी करें और किसी भी दलाली गतिविधि का शिकार न हों। रैली के दौरान प्रदर्शन बढ़ाने वाली दवाओं का उपयोग करने से बचना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें