फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: भूस्खलन की चपेट में आने से कांगड़ा के अग्निवीर नवीन कारगिल में बलिदान, आज घर पहुंचेगी पार्थिव देह

Thu, 22 May 2025 09:48 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, थुरल (कांगड़ा)।

सार

कांगड़ा जिले के हलूं गांव निवासी नवीन कुमार (25) कारगिल के द्रास सेक्टर में बलिदान हो गए। मंगलवार मध्यरात्रि नवीन जब ड्यूटी पर तैनात थे, तब वहां भूस्खलन हुआ और वह उसकी चपेट में आ गए।
विज्ञापन
अग्निवीर नवीन कुमार(फाइल) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सेना में अग्निवीर तैनात कांगड़ा जिले के हलूं गांव निवासी नवीन कुमार (25) कारगिल के द्रास सेक्टर में बलिदान हो गए। मंगलवार मध्यरात्रि नवीन जब ड्यूटी पर तैनात थे, तब वहां भूस्खलन हुआ और वह उसकी चपेट में आ गए। बुधवार सुबह नवीन की मौत की खबर सुनने के बाद परिवार बेसुध हो गया। जवान नवीन परिवार का इकलौता बेटा था। बहन की शादी हो चुकी है। नवीन की मौत का समाचार मिलने के बाद उनके घर पर परिवार को सांत्वना देने के लिए लोग पहुंचने शुरू हो गए। इस दौरान माता, बहन, दादा, दादी का रो-रो कर बुरा हाल है। जानकारी के मुताबिक थुरल पंचायत के गांव हलूं निवासी अग्निवीर नवीन कुमार (25) पुत्र राजमल कारगिल के द्रास सेक्टर में ड्यूटी पर तैनात थे। नवीन के पिता भी 13 जैक में हवलदार सेवानिवृत्त हुए थे, जिनका पांच वर्ष पहले देहांत हो चुका है।

विज्ञापन


परिवार में माता अजुध्या देवी, दादा भूमी राम, दादी चंपा देवी, चाचा अशोक कुमार, चाची मंजू देवी, बहन शिवानी और बहनोई मुनीष कुमार आदि हैं। नवीन कुमार ने जमा दो कक्षा तक की पढ़ाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थुरल से पास की थी। ग्रेजुएशन करने के लिए विक्रम बतरा कॉलेज पालमपुर में दाखिला लिया और इसी दौरान दिसंबर 2022 को सेना में भर्ती हुए थे। जनवरी 2023 को अग्निवीर भर्ती हुए नवीन ने जबलपुर में प्रशिक्षण लिया और 13 जैक में कारगिल के द्रास सेक्टर में ड्यूटी पर तैनात हुए। थुरल पंचायत की प्रधान वंदना कायस्थ ने बताया कि नवीन कुमार का पार्थिव देह वीरवार को पैतृक गांव में पहुंचेगी। वीरवार को पैतृक गांव हलूं में न्यूगल खड्ड के किनारे राजकीय सम्मान के साथ पार्थिव देह का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने अग्निवीर के निधन पर शोक व्यक्त किया
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह ने हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की सुलह विधानसभा क्षेत्र के थुरल से संबंध रखने वाले अग्निवीर नवीन कुमार की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। नवीन कुमार का गत दिवस जम्मू-कश्मीर के कारगिल में दुर्भाग्यपूर्ण भूस्खलन की घटना में निधन हो गया। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें