फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agneepath Scheme: सेना भर्ती रैली 29 अगस्त से सुजानपुर टीहरा में, इन तीन जिलों के युवा ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन

Thu, 28 Jul 2022 09:02 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना

सार

 सेना भर्ती में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थी भारतीय थल सेना की वेबसाइट http://www.joinindianarmy.nic.in  पर 30 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर के युवाओं के लिए अग्निपथ योजना के तहत सेना भर्ती 29 अगस्त से 8 सितंबर तक सुजानपुर टीहरा जिला हमीरपुर में आयोजित होगी। 
विज्ञापन
Agniveer Recruitment - फोटो : indian army
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर के युवाओं के लिए अग्निपथ योजना के तहत सेना भर्ती 29 अगस्त से 8 सितंबर तक सुजानपुर टीहरा जिला हमीरपुर में आयोजित होगी। यह जानकारी सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल संजीव कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि सेना भर्ती में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थी भारतीय थल सेना की वेबसाइट http://www.joinindianarmy.nic.in  पर 30 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अग्निपथ योजना के तहत सभी आर्म्स के लिए अग्निवीर (सामान्य डयूटी), अग्निवीर (तकनीकी), अग्निवीर (क्लर्क/स्टोर कीपर तकनीकी), अग्निवीर ट्रेड्समैन दसवीं पास और अग्निवीर ट्रेड्समैन आठवीं पास के लिए सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। संजीव कुमार ने बताया कि अग्निवीर सेना भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 1 अक्तूबर, 2022 को साढ़े 17 वर्ष से 23 वर्ष तक होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि अग्निवीर सेना भर्ती रैली के दौरान अभ्यर्थी को अपने सभी आवश्यक दस्तावेज लेकर आना अनिवार्य होगा। 

विज्ञापन


इसके अलावा स्टेट ओपन स्कूल से उत्तीर्ण हुए अभ्यर्थियों के पास स्कूल के प्रधानाचार्य और बीईओ/डीईओ से प्रति हस्ताक्षरित स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र या स्थानांतरण प्रमाण पत्र होना चाहिए। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के पास मैट्रिक प्रमाण पत्र, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, फोटोग्राफ, साइन और बोनाफाइड जैसे दस्तावेज होना अनिवार्य रहेगा। निदेशक कर्नल संजीव कुमार ने सेना भर्ती में भाग लेने वाले युवाओं से अनुरोध किया है कि वे दलालों/धोखाधड़ी करने वाले व्यक्तियों से दूर रहें और नशीली दवाओं के प्रयोग से बचें। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना भर्ती प्रक्रिया को ऑटोमेटड कर दिया गया है। विभिन्न बोर्डों के अधिकारियों और स्वतंत्र पर्यवेक्षकों/सदस्यों द्वारा पूरी पारदर्शिता के साथ सीसीटीवी कैमरों के अंतर्गत संचालित किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें