फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मोदी-ट्रम्प का पुतला फूंक कर एफटीए का किया विरोध, पुलिस-प्रदर्शनकारियों में हुई धक्का-मुक्की

विज्ञापन
विज्ञापन
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर शिमला में हिमाचल किसान सभा और सेब उत्पादक संघ ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर बुधवार को उपायुक्त कार्यालय के बाहर भारत-अमेरिका प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के विरोध में हिमाचल किसान सभा और सेब उत्पादक संघ के बैनर तले किसानों-बागवानों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला भी फूंका।

पुतला फूंकने को लेकर पुलिस जवानों और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव हुआ। पुलिस ने पुतला फूंकने से रोकने की कोशिश। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
विज्ञापन

किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रस्तावित भारत-अमेरिका एफटीए लागू होने की स्थिति में अमेरिका का सेब और अन्य कृषि उत्पाद भारतीय बाजार में कम कीमत पर पहुंचेंगे। वहीं हिमाचली उत्पादों पर अमेरिका में टैरिफ चुकाना होगा। इसका सीधा असर देशभर के किसानों पर पड़ेगा। हिमाचल में खासतौर पर सेब उत्पादकों पर इसकी बड़ी मार पड़ेगी। सेब उत्पादकों को अपनी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पाएगा। उन्होंने कहा कि यह समझौता प्रदेश के किसानों और बागवानों की आजीविका पर सीधा हमला है।
किसान सभा और सेब उत्पादक संघ के नेताओं ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले देशभर में खेती, बागवानी और किसानों के हितों की रक्षा के लिए इस समझौते का विरोध किया जा रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि कृषि और बागवानी क्षेत्र को भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते के दायरे से बाहर रखा जाए, ताकि हिमाचल सहित देशभर के किसानों और बागवानों के हित सुरक्षित रह सकें। प्रदर्शन के अंत में संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि किसानों और बागवानों की मांगों की अनदेखी की गई, तो प्रदेशभर में आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।
विज्ञापन


प्रदर्शन में किसान सभा राज्य कमेटी के सदस्य जयशिव ठाकुर, सेवानिवृत्त प्रोफेसर राजेंद्र चौहान, जगमोहन ठाकुर, डॉक्टर विजय कौशल समेत मजदूर नेता प्रेम गौतम, विजेंद्र मेहरा समेत दर्जनों किसान सभा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें